Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच शांति सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस की टीमें पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ फील्ड में डटी हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और सघन गश्त की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कॉलेज परिसरों बैंक संस्थानों बाजार क्षेत्रों प्रमुख चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही पुलिस टीमें सड़क मार्गों पर भी लगातार सक्रिय हैं। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के साथ ही बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। पुलिस द्वारा आवश्यकता पड़ने पर आमजन को तत्काल सहायता और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लगातार बारिश और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात संचालन को सुचारु रखने के लिए नियमित रूप से गश्त चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *