Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एमसी सती की ओर से जारी सूची के अनुसार छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भुवन चमोली और हिमांशु भंडारी आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रीति वर्मा और पुलकित अग्रवाल प्रत्याशी हैं। सचिव पद के लिए मयंक बहुगुणा और पंकज के बीच मुकाबला होगा। सहसचिव पद पर अमन कुणियाल निशा प्रदीप कुमार और सुरेश कुमार समेत चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर रामरूप गुर्जर एकमात्र प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ऋतु राज अंकुर यादव नवनीत कुमार और अभिराज नेगी प्रत्याशी हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य छात्रा प्रतिनिधि पद पर निर्दोषा गर्ग सुनिधि सिंह और गौतमी भट्ट चुनाव लड़ेंगी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए युवराज सिंह और अंशुमान कुमार श्रीवास्तव के नाम प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। पदवार प्रत्याशियों की स्थिति में अध्यक्ष पद पर दो उपाध्यक्ष पर दो सचिव पर दो सहसचिव पर चार कोषाध्यक्ष पर एक कार्यकारिणी सदस्य पर चार कार्यकारिणी सदस्य छात्रा प्रतिनिधि पर तीन तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशी हैं। इस तरह छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में विभिन्न पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक प्रत्याशी होने के कारण इस पद का परिणाम निर्विरोध होने की स्थिति में जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *