Spread the love

प्रदीप कुमार
चंबा-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल पुलिस परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा भक्ति और उल्लास से सराबोर समारोह में पुलिस अधिकारियों पुलिस परिवारों स्थानीय जनप्रतिनिधियों विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर श्रीकृष्ण भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने अपने पति मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक अभिसूचना अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून और अपने पुत्र के साथ पुलिस लाइन परिसर में स्थापित लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के झूले को झुलाकर जन्मोत्सव की परंपरा निभाई। उन्होंने जनपदवासियों और पुलिस परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों और फायर सर्विस की ओर से आठ मनमोहक झांकियां तैयार की गई थीं। इन झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया गया। पुलिस लाइन पहुंचने वाले लोगों के लिए झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने झांकियों के साथ सेल्फी लेकर जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बनाया। समारोह में पुलिस लाइन चंबा के पुलिस परिवारों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत नृत्य और श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों और पुलिस परिवारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सांस्कृतिक और संगीतमय पक्ष उस समय और अधिक जीवंत हो उठा जब सुप्रसिद्ध गायक किशन महिपाल और मंजू नौटियाल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। दोनों कलाकारों के लोकप्रिय गीतों पर पुलिसकर्मी पुलिस परिवार और स्थानीय नागरिक देर रात तक झूमते रहे। दर्शकों ने संगीतमय कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक अभिसूचना अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून वरुणा अग्रवाल मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल दयाराम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल दीपक सिंह अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल चंद्रमोहन सिंह क्षेत्राधिकारी टिहरी सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर संजीवा कुमार मुख्य अग्निशमन अधिकारी टिहरी और अभिलाष गैरोला जेल अधीक्षक जिला कारागार नई टिहरी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा किशोर उपाध्याय विधायक टिहरी इशिता सजवाण जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल उदय सिंह रावत जिला अध्यक्ष भाजपा टिहरी गढ़वाल सुमन सजवाण ब्लॉक प्रमुख चंबा दिनेश धनै पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड धन सिंह नेगी पूर्व विधायक टिहरी शोभनी धनोला नगर पालिका अध्यक्ष चंबा मोहन सिंह रावत नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी गोविंद सिंह राणा नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला तथा रोशन रांगड़ नगर पंचायत अध्यक्ष लंबगांव समेत अन्य गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह का समापन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ।पुलिस लाइन चंबा में आयोजित जन्माष्टमी समारोह श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन से भरपूर रहा और उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार आयोजन बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *