Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1100 रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4 सितंबर 2026 की रात कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि गैस प्लांट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दादूपुर स्थित रॉयल गेस्ट हाउस के पास झोपड़ियों में एक व्यक्ति अवैध रूप से जुआ और सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र रियासत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची पेन और 1100 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल गम्भीर तोमर और कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *