Spread the love

प्रदीप कुमार
नई टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर जिला योजना समिति नितिका खण्डेलवाल ने समय-सारिणी जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर 2026 को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर 2026 को निर्वाचक नामावली के निरीक्षण तथा दावा और आपत्ति दाखिल करने के लिए अवधि निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों और आपत्तियों का 12 सितंबर 2026 को निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय नई टिहरी निर्धारित किया गया है। जिला योजना समिति के निर्वाचन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली अंतिम मतदाता सूची जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *