Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 64 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कस्बा सुमेरपुर में एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 64 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम जाखाल थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *