प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी पूनम देवी को पत्रकार कल्याण कोष के अंतर्गत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पूनम देवी को आर्थिक सहायता की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। कार्यालय महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड की ओर से पत्रकार कल्याण कोष कारपस फंड के अंतर्गत जमा धनराशि से प्राप्त ब्याज के माध्यम से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी स्वीकृत सहायता के तहत पूनम देवी को पांच लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की क्रांति भट्ट कृष्ण कुमार सेमवाल देवेन्द्र रावत शेखर रावत कमल नयन सिलोड़ी जगदीश पोखरियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
