Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सुरकंडा रोपवे कद्दूखाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में तकनीकी कारणों से पर्यटकों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मॉक ड्रिल के तहत रोपवे की रेस्क्यू टीम ने एक पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि दूसरे पर्यटक को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। तीसरे पर्यटक को निकालने के लिए आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्रवाई की। अंतिम पर्यटक मिथुन दास को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। घबराहट के कारण मिथुन दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिस पर मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉक ड्रिल के दौरान मौके पर मौजूद रही और रेस्क्यू किए गए पर्यटकों को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। मॉक ड्रिल के माध्यम से रोपवे में आपात स्थिति उत्पन्न होने पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय त्वरित रेस्क्यू कार्रवाई चिकित्सा सहायता और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तैयारियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान घटना स्थल पर उप जिलाधिकारी धनोल्टी अंशुल भट्ट जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दिविता तहसीलदार मो. शादाब सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा बीडीओ जौनपुर एआरटीओ टिहरी होमगार्ड राजस्व विभाग के कार्मिक तथा लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ की टीम भी अपने-अपने स्तर से रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *