Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में न्यायालयों से जारी गैर जमानती एवं स्थायी वारंटों की तामील के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना छाम एवं थाना मुनिकीरेती पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना छाम पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2026 को न्यायालय टिहरी से जारी स्थायी वारंट में वांछित विनोद रावत पुत्र केशर सिंह रावत निवासी निलाया हिल्स थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को देहरादून स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उक्त वारंटी को न्यायालय द्वारा पूर्व में सजा सुनाई गई थी जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय टिहरी के समक्ष पेश किया जा रहा है। वारंटी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक रावत और हेड कांस्टेबल मनोज बिष्ट शामिल रहे। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2026 को न्यायालय से जारी वारंट की तामील करते हुए सचिन रायाल पुत्र अमरदेव रायाल निवासी 14 बीघा मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल को 14 बीघा मुनिकीरेती से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सचिन रायाल की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट कांस्टेबल राजीव और कांस्टेबल संदीप गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *