Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर 10 सितंबर 2026 को कुण्ड गोपेश्वर स्थित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का देश की स्वतंत्रता लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक बद्रीनाथ वन प्रभाग प्रणाली रमेश अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश परियोजना निदेशक आनंद सिंह उप जिलाधिकारी राज कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *