Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम ने सुमन पार्क मुनिकीरेती क्षेत्र से राजू थापा पुत्र लाल सिंह निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 38 वर्ष को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 80 टेट्रा पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मुनिकीरेती में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल 30 संदीप कुमार तथा हेड कांस्टेबल 67 नंद किशोर थपलियाल थाना मुनिकीरेती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *