Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा आमजन छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न कार्यस्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को साइबर अपराध नशे के दुष्प्रभाव यातायात नियमों तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रणसोलीधार में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति अभियान सड़क सुरक्षा साइबर अपराध विशेषकर डिजिटल फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच वाट्सऐप फेसबुक एवं इंस्टाग्राम का सकारात्मक एवं शिक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए उपयोग करने साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 एवं 112 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया। वहीं कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत मैक्स इंफ्रा कंपनी के कार्यस्थल पर पहुंचकर साइबर सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। परियोजना में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी तथा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने बैंक पुलिस अथवा सरकारी संस्था के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने तथा ओटीपी एटीएम पिन सीवीवी नेट बैंकिंग पासवर्ड एवं आधार-पैन संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की। इसके साथ ही फर्जी नौकरी, लॉटरी निवेश योजना एवं केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा गया। इसके अलावा यूपीआई एवं क्यूआर कोड से भुगतान करते समय सावधानी बरतने संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अनजान व्यक्तियों के साथ धन संबंधी लेन-देन न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *