प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त तीन आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 और 11 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कुंज गली खड़खड़ी से विष्णु कश्यप पुत्र विनोद कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार को 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। वहीं विजय इंकलेव जमालपुर कला से राजीव पुत्र राकेश निवासी विजय इंकलेव जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार को 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भीमगोडा गोसाई गली नई बस्ती खड़खड़ी से विपिन पुत्र किशन स्वरूप मिस्त्री निवासी भीमगोडा गोसाई गली नई बस्ती खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार को 32 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट कांस्टेबल रमेश सिंह कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।
