प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छता स्वास्थ्य एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज ऊधम सिंह नगर द्वारा संयुक्त रूप से हाइजीन एवं सैनिटाइजेशन विषय पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हाइब्रिड माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों चिकित्सा विशेषज्ञों सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ.आरएस भाकुनी उपनिदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी विशिष्ट अतिथि डॉ.हरीश चंद शर्मा डिप्टी सेक्रेटरी रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड तथा डॉ.गीता जैन प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के शुभकामना संदेश के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रभाकर त्रिवेदी राजकीय इंटर कॉलेज जाजल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य वक्ताओं का ऑनलाइन माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन को व्यक्तिगत दायित्व से आगे बढ़ाकर सामाजिक एवं वैश्विक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। प्राचार्य प्रोफेसर रेनू रानी बंसल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज ने कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.ईरा सिंह इतिहास विभाग राजकीय महाविद्यालय खाड़ी तथा कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ.एमसी आर्य इतिहास विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊधम सिंह नगर को स्वच्छता एवं वैश्विक स्वास्थ्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय विचार-विमर्श संगोष्ठी आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ.ईरा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय विचार-विमर्श के लिए हाइजीन एवं सैनिटाइजेशन जैसे विषय को स्कूलों एवं महाविद्यालयों को केंद्र में रखकर चुने जाने की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं बल्कि मानव गरिमा स्वस्थ समाज पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार एवं जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में डॉ.शिव कुमार यादव एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन दून मेडिकल कॉलेज डॉ.मेघा बहुगुणा एवं डॉ.पवन कुमार पब्लिक हेल्थ सर्विस न्यूजीलैंड ने विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार एवं महत्वपूर्ण बिंदु प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। इसके बाद संगोष्ठी के आयोजक सचिव डॉ.एमसी आर्य ने सभी मुख्य वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं एंकरिंग डॉ.मीनाक्षी ने की। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। आशीष ने तकनीकी सहायता प्रदान की जबकि छायांकन एवं वीडियोग्राफी में हितेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंच संचालन में दीपक एवं पंकज ने सहयोग किया। जलपान समिति ने प्रतिभागियों एवं उपस्थित छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था की। कार्यक्रम के लिए गठित सभी समितियों ने अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न समिति सदस्यों समस्त प्राध्यापकों शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें डॉ.अजीत सिंह डॉ.शन्नवर डॉ.सीमा पांडे डॉ.मीना डॉ.संगीता डॉ.ममता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शूरवीर दास तथा कनिष्ठ सहायक मनीषा का पूर्ण सहयोग रहा। संगोष्ठी के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ स्वच्छ एवं सतत समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।
