Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 सितंबर 2026 को कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दान बहादुर उर्फ प्रेम पुत्र धन सिंह सैजुवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पालिका पनाटा जिला कालीकोट नेपाल हाल निवासी सीतापुर सोनप्रयाग बताया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *