Spread the love

पौड़ी के जिला न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर,पौड़ी गढ़वाल में जिला जज/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पौड़ी गढ़वाल,अकरम अली की उपस्थिति में एक भव्य योग शिविर एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वर्ष 2025 की थीम “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग” के बारे में अवगत कराया गया,जो हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य के बीच के गहरे संबंध को रेखांकित करती है। योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला जज ने योग को आत्मिक,मानसिक व शारीरिक संतुलन के लिए आवश्यक बताया तथा सभी से इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के लिए संकल्प लिया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश पौड़ी गढ़वाल अजय चौधरी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह,सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा क़य्यूम,सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली,सिविल जज (न्यायिक मजिस्ट्रेट) प्रतीक मथेला,सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रतीक्षा केसरवानी,लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराडा,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,तथा जिला न्यायालय,पौड़ी गढ़वाल के समस्त कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp