Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रांसी स्पोर्ट्स स्टेडियम में निरोगी काया के लिए योगाभ्यास हुआ आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिले भर में योगाभ्यास किया गया।योगाभ्यास में जनप्रतिनिधियों,विभिन्न विभागों के अधिकारियों,कर्मचारियों,शिक्षकों,छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।शनिवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित हुये। जिले का मुख्य कार्यक्रम रांसी स्थित शहीद जसवंत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया। इस दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने ग्रीवा चालन,स्कंध चालन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,पवनमुक्तासन,शवासन,उत्तानपादासन,वज्रासन,मकरासन,सेतुबंध आसन,शलभासन,भुजंगासन,धनुरासन सहित विभिन्न योगासन कराये।योगाभ्यास कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी,मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ.विशाल शर्मा,मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ.शैलेंद्र पांडेय आदि ने प्रतिभाग किया।
नगर निगम श्रीनगर में शारदा घाट में योग शिविर संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर आरती भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग अनुदेशिका सुनीता चौहान,रूचि लखेड़ा व संदीप धनै ने योगाभ्यास कराया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल नेगी,पार्षद शुभम प्रभाकर,विनय घिल्डियाल,हरि सिंह बिष्ट,डाॅ.अंजू अग्रवाल,डाॅ.कविता रावत आदि मौजूद रहे।इसके अलावा,कोटद्वार,सतपुली,थलीसैंण,यमकेश्वर,पोखड़ा,लैंसडौन और कोट आदि स्थानों में योगाभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp