Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जिले में नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। स्थानांतरण के तहत उपनिरीक्षकों को अलग-अलग कोतवालियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक जीडी भट्ट को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक नन्द किशोर ग्वाडी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रमेश सैनी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली भगवानपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक सतेन्द्र भण्डारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर भेजा गया है। उपनिरीक्षक नितिन चौहान को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कनखल भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली रुड़की से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *