Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 11 सितंबर 2026 को छापेमारी की कार्रवाई करते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर सेक्टर-4 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब सन्तरा मार्का के पव्वे बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीशू पुत्र धर्म सिंह निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 40 टेट्रा पैक देशी शराब सन्तरा मार्का बरामद की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदेव और कांस्टेबल सर्वजीत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *