प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली श्यामपुर के नेतृत्व में श्यामपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। 11 सितंबर 2026 को कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने चौकी चण्डीघाट क्षेत्र के अंतर्गत गौरी शंकर पार्किंग को जाने वाले रास्ते से एक शराब तस्कर को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र अर्जुन निवासी श्मशान घाट के पीछे झुग्गी-झोपड़ी चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली श्यामपुर में आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विनित कुमार और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे।
