Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 14 अगस्त 2026 को बद्रीनाथ धाम में शंख एवं अन्य धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले शिवा राव के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर 32 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही शिवा राव ने थाना बद्रीनाथ पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संबंधित खातों की जानकारी जुटाकर ठगी की रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई की। इसके साथ ही संबंधित बैंक एवं कंपनियों से लगातार समन्वय और पत्राचार करते हुए धनराशि वापस कराने के प्रयास किए गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम रहा कि ठगी गई पूरी 32 हजार रुपये की रकम पीड़ित शिवा राव को वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर शिवा राव ने बद्रीनाथ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल हेड कांस्टेबल चन्दन नगरकोटी कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और कांस्टेबल राजेन्द्र रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *