Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष के अंतर्गत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने आश्रित को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल सराहनीय और संवेदनशील प्रयास है। पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल पर पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय-समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल रही है। इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा रवींद्र प्रमोद कुमार मोहन राजा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *