Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नई टिहरी पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विजयपाल सिंह को देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून से संबंधित मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त विजयपाल सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी सेक्टर-2 जीजी विधि विहार थाना नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल को 14 सितंबर 2026 को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र देहरादून से गिरफ्तार किया। अभियुक्त विजयपाल सिंह के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट की तामील करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून के समक्ष पेश किया गया जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शांति प्रसाद चमोली चौकी प्रभारी बीपुरम और कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे। टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *