Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 एवं अंडर-25 बालिका वर्ग की रिदमिक पेयर आर्टिस्टिक पेयर तथा आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। अंडर-19 बालिका वर्ग की योगासन रिदमिक पेयर स्पर्धा में प्राचीका मिश्रा एवं अद्विशी ने प्रथम मानसी एवं रिद्धिमा ने द्वितीय तथा प्रीति एवं अंशिका कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों स्थानों पर हरिद्वार जनपद की खिलाड़ियों ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका वर्ग की योगासन आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में तनिष्का अग्रवाल एवं प्रतिभा यादव ने प्रथम दिव्यांशी एवं महक रावत ने द्वितीय तथा अन्नू पाल एवं गुनगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता जोड़ियां हरिद्वार जनपद से रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग की योगासन आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में रेहाना हरिद्वार ने प्रथम सौम्या शर्मा पौड़ी गढ़वाल ने द्वितीय तथा तनिष्का ऊधमसिंह नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-25 बालिका वर्ग की योगासन आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में साक्षी सती एवं अमीषा चौहान देहरादून ने प्रथम हिमांशी एवं साक्षी हरिद्वार ने द्वितीय तथा खुशी एवं सृष्टि देहरादून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-25 बालिका वर्ग की योगासन आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में देवी देहरादून ने प्रथम पिंकी हरिद्वार ने द्वितीय तथा अंशिका हरिद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नोडल खेल महाकुम्भ 2026 सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा उत्तरकाशी से संयोजक पूनम मिश्रा खेल विभाग के खेल समन्वयक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य धनराज करूणा टीना चौधरी राकेश वर्मा दीपिका अधिकारी शशांक प्रियांशु पवन मनमोहन कमलेश अभिनव शाह एवं विपिन सहित युवा कल्याण विभाग के व्यायाम एवं खेल प्रशिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *