Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ता गीता पत्नी अंकित निवासी शिकारपुर लंढौरा से दूरभाष पर पानी की समस्या की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करने तथा पेयजल निगम को पेयजल व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र मंगलवार को गीता के आवास पहुंचे और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने आवास के साथ ही पूरी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की स्थिति देखी तथा कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में पर्याप्त पानी पहुंच रहा है या नहीं इसका भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता के आवास सहित पूरी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से होती मिली। अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने बताया कि शिकारपुर लंढौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी बनाई गई है जहां कॉलोनीवासियों को अस्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। पेयजल लाइन में पानी का दबाव कम होने के कारण पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में कॉलोनी में निर्मित नई पानी की टंकी से शिकायतकर्ता और अन्य कॉलोनीवासियों को मंगलवार शाम से ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ता के आवास पर पहुंचकर पानी की आपूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने यह भी देखा कि कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में पर्याप्त पेयजल पहुंच रहा है या नहीं। निरीक्षण में शिकायतकर्ता के आवास और पूरी कॉलोनी में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति होती पाई गई। पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर शिकायतकर्ता गीता और कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम जीएस तोमर अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक शाखा सुधीर कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंढौरा हेमंत कुमार सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *