Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में मंगलवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। कार्मिकों द्वारा परिसर के समीप उगी झाड़ियों का कटान करने के साथ ही अनावश्यक घास-फूस एवं कूड़े को हटाकर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरेला पर्व के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में रोपित किए गए पौधों का भी अवलोकन किया। इस दौरान पौधों की स्थिति संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जानकारी ली गई तथा परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधों की निरंतर देखरेख पर जोर दिया गया। जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टम्टा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता को अपनी नियमित कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *