Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जन-धन की सुरक्षा और अग्निसुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में 16 सितंबर 2026 को विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद्र रमोला ने अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत सम्राट होटल खांकरा श्री शंकर फिलिंग स्टेशन और कोमल बेकरी भाणाधार रुद्रप्रयाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों तथा आपातकालीन निकास मार्गों की गहनता से जांच की गई। अग्निशमन अधिकारी ने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की आपातकालीन स्थिति से निपटने, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित संचालन तथा बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत व्यावहारिक जानकारी दी। अग्निशमन इकाई की ओर से स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते टाला जा सके। साथ ही सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *