प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जनपद रुद्रप्रयाग में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों नगर निकायों न्याय पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन जनप्रतिनिधियों स्वयं सहायता समूहों सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा स्वच्छता एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया। आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग संगम मुख्य बाजार पेट्रोल पंप सरकारी संस्थानों एवं कार्यालयों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही आमजन ने अपने घरों दुकानों आंगन मंदिरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। अमृत सरोवरों जन औषधि केंद्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने सेवा स्वच्छता विकास एवं जनकल्याण से जुड़े संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि जनपद रुद्रप्रयाग सहित संपूर्ण उत्तराखंड में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों निर्णयों जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनोपयोगी एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
केदारनाथ में स्वच्छता शपथ के साथ चला विशेष स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वच्छता शपथ एवं विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं सुंदर केदारनाथ के संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ ली। इसके उपरांत नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में जलाए दीप
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह विकासखंड जखोली की महिलाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जाखनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इसी क्रम में नगर पंचायत तिलवाड़ा कार्यालय में अध्यक्ष एवं सभासदगण की उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निकायों ने भी लिया स्वच्छता का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों नगर पालिका परिषदों नगर पंचायतों न्याय पंचायतों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकासपरक पहलों में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया गया। जनपदभर में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
