प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 15 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। 18 सितंबर 2026 को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजेश सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी किरोड़ा कोतवाली अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 15 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद अवैध शराब के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक वंदना चंद हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह तथा चालक सोनू कोतवाली अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग शामिल रहे।
