प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन शनिवार को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-14 अंडर-19 एवं अंडर-25 आयु वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र पुंडीर मंडल महामंत्री भाजपा भानु प्रताप देवेंद्र चौधरी अमन चौहान हितेश चौहान पूनम मिश्रा अशोक कुमार रोहित प्रदीप सहित जनप्रतिनिधियों खेल विभाग युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 फ्रीस्टाइल कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 38 किलोग्राम अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान रक्षित राठी हरिद्वार द्वितीय स्थान अल्तमश हरिद्वार तथा तृतीय स्थान यासिर हरिद्वार ने प्राप्त किया। 41 किलोग्राम अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रिहान हरिद्वार तथा द्वितीय स्थान दिव्यांश हरिद्वार ने प्राप्त किया। 44 किलोग्राम अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार हरिद्वार, द्वितीय स्थान अर्पित पाल नैनीताल तथा तृतीय स्थान हर्षित चम्पावत और विहान लोहान हरिद्वार ने प्राप्त किया। 48 किलोग्राम अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान अरमान हरिद्वार द्वितीय स्थान यथार्थ लोहान हरिद्वार तथा तृतीय स्थान काय मलिक हरिद्वार और हर्ष कुमार हरिद्वार ने प्राप्त किया। 52 किलोग्राम अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान निशांत हरिद्वार द्वितीय स्थान विशाल हरिद्वार तथा तृतीय स्थान मनन चंद ऊधमसिंह नगर और लवकुश सिंह हरिद्वार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं तथा विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग की प्रतियोगिताएं आगामी दिनों में भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।
