Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गंगानगर निवासी दिव्यम चंद्रा को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दिव्यम चंद्रा को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने दिव्यम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 में दिव्यम चंद्रा द्वारा हासिल की गई उपलब्धि को युवाओं की डिजिटल प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का बेहतर उदाहरण बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भी दिव्यम को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *