Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गढ़देवा का शुभारंभ करने के साथ ही अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के भवन का शिलान्यास किया। यह भवन लगभग 10 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ.धन सिंह रावत ने लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय नई पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित हजारों पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे विद्यार्थियों युवाओं और अध्ययन में रुचि रखने वाले सभी लोगों को लाभ मिलेगा। यहां सभी को निःशुल्क अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ.रावत ने कहा कि यह लाइब्रेरी श्रीनगर के लिए एक ऐतिहासिक पुस्तकालय के रूप में विकसित होगी तथा शहर को शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों सहित हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि जो सुविधाएं लोगों को देहरादून और दिल्ली जैसे शहरों में मिलती हैं वे सुविधाएं श्रीनगर में ही उपलब्ध कराई जाएं ताकि गढ़वाल क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने में मदद मिल सके और स्थानीय स्तर पर शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के लिए बनने वाले भवन में एसी एवं वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट शुभम प्रभाकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि जुयाल सीमा भंडारी अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा सुरेश चन्द्र मैठानी उपाध्यक्ष जेपी काला सचिव दीनबंधु सिंह चौहान पीसी नोडियाल रामेश्वर पुरी विमल प्रसाद बहुगुणा प्रेम बल्लभ नैथानी यमुना प्रसाद काला राजा राम जोशी अर्जुन सिंह बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी पार्षद रमेश रमोला अजब सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *