Spread the love

रुद्रप्रयाग उदीयमान उन्नयन योजना के अंतर्गत बालिकाओं के ट्रायल का आयोजन 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 के लिए जनपद रुद्रप्रयाग में ट्रायल की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। योजना के तहत आज अगस्त्यमुनि स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय बालिका वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए,जिनमें 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रायल में जनपदभर से 200 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। योजना के अंतर्गत चयनित उदीयमान खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹1500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी,जिससे वे अपनी खेल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।उन्होंने बताया कि जनपद के तीनों विकासखंडों सहित नगर पालिका क्षेत्र में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए भी ट्रायल की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। इसके अंतर्गत 21 अप्रैल को बालिकाओं के तथा 22 अप्रैल को बालकों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना से जनपद की प्रतिभाओं को न केवल मंच मिलेगा बल्कि भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त होगा। क्रीड़ा अधिकारी ने सभी योग्य प्रतिभागियों से समय पर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp