Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराध नशे के दुष्प्रभाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों में युवाओं को शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक रूप से भी फिट और सतर्क रहने तथा साइबर अपराध नशे एवं ऑनलाइन ठगी से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कण्वाश्रम गुरुकुल आश्रम कलालघाटी में यूथ फाउंडेशन द्वारा सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं तथा जीजीआईसी श्रीनगर में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को साइबर सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा बिड़ला परिसर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित स्टॉकिंग एवं साइबर स्टॉकिंग जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी साइबर सेल श्रीनगर विनय कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर स्टॉकिंग के विभिन्न प्रकार उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों सोशल मीडिया सुरक्षा दो-स्तरीय प्रमाणीकरण डिजिटल फुटप्रिंट्स तथा ऑनलाइन सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग फर्जी लिंक बैंकिंग फ्रॉड ऑनलाइन ठगी साइबर ब्लैकमेलिंग डिजिटल अरेस्ट तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा आपात स्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं एवं छात्राओं को “Say Yes to Life, No to Drugs” का संदेश देते हुए नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा स्वस्थ सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *