प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार के तत्वावधान में खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद लोकसभा चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन के मुकाबले भी उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पण्डे ग्राम विकास अधिकारी एवं उद्घोषक विनोद मिश्रा खेल प्रशिक्षक सोमस पटवाल मुकेश शर्मा खेल समन्वयक अंजेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक एवं निर्णायक रूपेश यादव पंकज रावत शहनवाज हुसैन मुनीर अमित नेगी राहुल यादव सुल्तान नौटियाल प्रतिमा गौतम सुमित तथा मुस्तकीम समीर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में अल्मोड़ा और हरिद्वार के बीच हुए मुकाबले में हरिद्वार ने 5-0 से जीत दर्ज की। पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के मुकाबले में उधमसिंह नगर 8-0 से विजयी रहा। देहरादून ने नैनीताल को 3-0 से हराया जबकि रुद्रप्रयाग ने चम्पावत को 9-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरिद्वार ने टिहरी को 9-0 से हराया। पिथौरागढ़ ने चम्पावत पर 10-1 से जीत दर्ज की। उधमसिंह नगर ने नैनीताल को 3-1 से पराजित किया जबकि रुद्रप्रयाग ने देहरादून को 5-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की 25 सितंबर को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कलियर विधानसभा के कुनाल ने प्रथम ऋषिकेश विधानसभा के विशाल थापा ने द्वितीय और ज्वालापुर विधानसभा के लक्ष्मण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में धर्मपुर विधानसभा के अभिराज प्रथम कलियर विधानसभा के कुनाल द्वितीय और ऋषिकेश विधानसभा के सिद्धार्थ रुद्री तृतीय रहे। अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में रानीपुर विधानसभा के पुनीत ने प्रथम सरस थापा ने द्वितीय और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के वंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा कल्याण विभाग ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आगामी दिनों में भी आयोजित की जाएंगी। इनमें जनपद एवं प्रदेश भर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
