Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों एवं आसपास के परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ ही आमजन को भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *