Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 24 सितंबर 2026 को नारायणबगड़ बाजार में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में आमजन के साथ गाली-गलौज एवं झगड़ा कर हंगामा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। नशे में किए जा रहे इस तरह के व्यवहार से बाजार में मौजूद आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना पर चौकी प्रभारी नारायणबगड़ देवेन्द्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को समझाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दिनेश कुमार पुत्र बचनी राम निवासी ग्राम खनोली उम्र 52 वर्ष के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हुड़दंग गाली-गलौज अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *