प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कैम्पटी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं गश्त कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक मंगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी क्षेत्र नैनबाग में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने हरदयाल पुत्र वेदराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम फरीदापुर नाहरा थाना साही जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना कैम्पटी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार थाना कैम्पटी हेड कांस्टेबल 150 अकबर अली तथा कांस्टेबल 186 नागरिक पुलिस राजेन्द्र नेगी शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध धरपकड़ का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
