प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइकियाट्रिक सोशल वर्कर अनुज कुमार ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के साथ ही नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया। शराब तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए इनके सेवन से बचने के लिए सचेत किया गया। छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही कानूनी एवं चिकित्सीय जानकारी भी दी गई। इस दौरान एनटीसीपी तथा एनडीपीएस एक्ट के संबंध में भी छात्रों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी की स्थिति में चिकित्सीय सलाह लेने तथा समय-समय पर फॉलोअप कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परीक्षा करियर एवं सामाजिक संबंधों से जुड़े तनाव के प्रति भी छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल अनुज कुमार सौरभ सिंह चौहान रोहित शाह तुषार रावत के साथ ही अन्य छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
