Spread the love

पौड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज 14 हुड़दंगी गिरफ्तार अवैध शराब परोसने वाले ढाबा संचालक पर हुई कार्रवाई

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय के आदेशों के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ जनपद पौड़ी में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है इन प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने हेतू समस्त क्षेत्राधिकारियों,थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों द्वारा दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 26 जून 2025 को प्रभारी कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने,गंदगी फैलाने और हुड़दंग मचाने वाले 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की। इस दौरान कुछ नाबालिग बच्चों को भी सार्वजनिक मार्ग पर धूम्रपान करते हुए पाया गया। पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी और बच्चों की समुचित काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया।इसके अतिरिक्त होटल/ढाबा चेकिंग अभियान में एक ढाबा संचालक को अपने प्रतिष्ठान पर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पाया गया,जिस पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई।नाम पता ढाबा संचालक करण सागर पुत्र तुलाराम,निवासी-श्रीनगर रोड,पौड़ी थाना पौडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp