Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित छह दिवसीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन एवं इसकी खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की खेती के लिए उपयुक्त वातावरण विभिन्न प्रजातियों बीज स्पॉन तैयार करने एवं उपयोग करने उत्पादन प्रक्रिया तापमान एवं नमी प्रबंधन तथा मशरूम की देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन की वास्तविक प्रक्रिया का प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया जिससे वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग स्वयं स्वरोजगार शुरू करने में कर सकें। इसके साथ ही मशरूम उत्पादन को आय का बेहतर साधन बनाने बाजार की संभावनाओं तथा तैयार उत्पाद के विपणन से संबंधित जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *