Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार सघन चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिस ने 04 अक्टूबर 2026 को गी-सईदपुर जाने वाले मार्ग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मेहरबान उर्फ छोटू पुत्र सराफत निवासी ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार संदिग्ध वारदात करने के इरादे से घूम रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और अभियोग दर्ज किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल आसिफ अली और कांस्टेबल संजय पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *