Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को पौड़ी पुलिस की ओर से भारतीय संविधान के प्रति सम्मान निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त करते हुए संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित न्याय स्वतंत्रता समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने आचरण और कर्तव्यों में आत्मसात करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार पुलिस लाइन पौड़ी एवं पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। साथ ही जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों एवं चौकियों में पुलिस कार्मिकों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। साथ ही संविधान की मूल भावना के अनुरूप निष्पक्ष पारदर्शी एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *