प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही कार्रवाई के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो किलो 20 ग्राम गांजा 15 नशीले इंजेक्शन और कुल 3170 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। चेकिंग के दौरान सुमननगर से पकड़े गए नशा तस्कर मोहम्मद फैजान के कब्जे से पुलिस टीम ने दो किलो से अधिक गांजा और गांजा बेचकर कमाई गई 2000 रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सलेमपुर गंदे नाले के पास नाई की दुकान चलाता है जहां वह अपने साथी से गांजा लेकर ग्राहकों को बेचता था। आरोपी मोहम्मद फैजान और उसके साथी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं संयुक्त टीम ने रात के समय चेकिंग के दौरान फाउंड्री गेट से धीरवाली जाने वाली सड़क के पास मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध मोहम्मद आदिल को पकड़ा। उसके कब्जे से 15 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन लीगेजिक और नशीले इंजेक्शन बेचकर कमाई गई 1170 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक व्यक्ति से 25 इंजेक्शन यानी कुल पांच पत्ते 1250 रुपये में लेकर आया था। इनमें से 10 इंजेक्शन उसने घूम रहे लड़कों को 250 रुपये के हिसाब से बेच दिए थे। मोहम्मद आदिल और कथित सप्लायर के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद फैजान पुत्र मौ. इमरान निवासी बिरामपुर जोहड़ के पास पटवारियान मोहल्ला थाना स्योहारा धामपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सलेमपुर दादुपुर फातिमा मस्जिद के पास थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष और मोहम्मद आदिल पुत्र इमरान निवासी मोल्ला सैदमीर कस्बा एवं थाना झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश वर्तमान पता कुत्तीमारान गली मोहल्ला पांवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामदगी में कुल दो किलो 20 ग्राम गांजा 15 नशीले इंजेक्शन ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन लीगेजिक कुल 3170 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त एक्सट्रीम हीरो मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल चौकी प्रभारी गैस प्लांट हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा कांस्टेबल जयदेव कांस्टेबल महेंद्र तोमर और कांस्टेबल कुंवर राणा शामिल रहे। एएनटीएफ टीम में प्रभारी शांति कुमार और हेड कांस्टेबल रियाज अली शामिल रहे।
