Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक सीएससी के माध्यम से 18,759 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों की भूमि का अंश निर्धारण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। अंश निर्धारण के आधार पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद प्रत्येक किसान को रजिस्ट्रीकरण संख्या उपलब्ध कराई जा रही है जो भविष्य में भूमि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के गांवों में फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। तहसीलवार क्षेत्र और उपलब्ध कार्मिकों के आधार पर कैंप संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में किसान स्वयं पंजीकरण के साथ-साथ कैंप सीएससी और सहायक माध्यम से भी रजिस्ट्री करा सकते हैं। रोजगार सेवक बैंक सखी ग्राम पंचायत सचिव फील्ड स्टाफ सहित अन्य कार्मिक भी किसानों को पंजीकरण में सहयोग कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को सीएससी संचालकों तहसीलदारों और संबंधित कार्मिकों के साथ समन्वय कर कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित कर नियमित प्रगति की समीक्षा करने तथा अधिक संख्या में किसान शेष रहने वाले गांवों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। ऐसे गांवों में आवश्यकता के अनुसार विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री कराने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पहले से कैंप संचालित हो रहे हैं वहां किसानों की संख्या के अनुरूप कैंप बढ़ाए जाएं और निर्धारित रोस्टर के अनुसार उनका संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के साथ ही किसानों से अपील की कि वे नजदीकी सीएससी या निर्धारित कैंप में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। बैठक में अपर सांख्यिकी अधिकारी रमेश भारद्वाज तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी स्टेट प्रबंधक सीएससी संदीप शर्मा नोडल अधिकारी स्टेट सीएससी फार्मर रजिस्ट्री रीमा पात्रा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी राजेश लसियाल सहित समस्त तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *