Spread the love

हरिद्वार: समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित मंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उपाध्यक्ष राज्य मंत्री स्तर पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा निर्देशित किया गया कि समाज कल्याण विभाग सीधे समाज सेवा से जुड़ा विभाग है,सभी अधिकारी एवं कार्मिक सौपे गये दायित्वों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चि करें साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि तहसील स्तर,विकास खण्ड स्तर पर शिविर एवं बैठक आयोजित कर समस्त विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी अनिवार्य रूप से लाभान्वित करना हैं ताकि उन्हें भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा सेवाओं का लाभ उठाने से वंचित न रहे,योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन राशि समय से पेंशन धारकों के खाते में पहुंचाई जाए।वृद्धावस्था पेंशन योजना अन्तर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को 59 वर्ष 6 माह पूर्ण होने पर ही पेंशन सम्बन्धी आवश्यक प्रपत्र तैयार कर 60 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही की जायें,सभी योजनाओं में पात्र लाभार्थियो को ससमय भुगतान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।बैठक में डाॅ.प्रदीप कुमार जिला अध्यक्ष भाजपा ओ.बी.सी.मोर्चा,हितेश चौहान जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा,राजबीर कलानिया जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा,दीपांशु शर्मा जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा,अमन चौहान जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा,प्रताप प्रधान जी मंडल अध्यक्ष भाजपा,सागर सैनी,मोहन सैनी,शारुख हुसैन,सावेज हुसैन,यशवन्त सिंह प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार एवं समाज कल्याण विभाग हरिद्वार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp