Spread the love

मुन्नी देवी रावत को लोकतंत्र सेनानी पेंशन का लाभ सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारी ने की औपचारिकता पूर्ण

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ की पत्नी मुन्नी देवी रावत का लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन का आवेदन भरवाया गया। गुरुवार को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर के प्रतिनिधि स्व.मोहन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर पहुँचे और उनकी पत्नी मुन्नी देवी रावत से मुलाकात कर पेंशन फार्म की औपचारिकताएँ पूर्ण कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मुन्नी देवी को लोकतंत्र सेनानी पेंशन का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp