Spread the love

प्रदीप कुमार
बदरीनाथ/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ धाम में कोटा राजस्थान से दर्शन करने आए मोनू की चार वर्षीय बेटी अपूर्वा मेले की भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची के लापता होने से परिवार परेशान हो गया और उन्होंने बदरीनाथ में तैनात चमोली पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए पूरे मंदिर परिसर में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने लगातार खोजबीन करते हुए कुछ ही देर में नन्ही अपूर्वा को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। बेटी को सुरक्षित अपने बीच पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिवार ने चमोली पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *