Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में अधिकारियों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत की कार्य अधिकारी प्राची रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज मालतोली सहायक आयुक्त राज्य कर बिंध्याचल कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा तथा जिला उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला ने राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सफाई वृक्षारोपण कॅरियर मार्गदर्शन सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता समाज सेवा नागरिक कर्तव्यों एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और दायित्व बोध विकसित करने पर जोर दिया गया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरे का स्रोत पर पृथक्करण प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतियोगी परीक्षाओं रोजगार के अवसरों तथा प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 18 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *