Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। श्री देव सुमन चिकित्सालय नरेंद्रनगर में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर अंडकोष को बचा लिया गया। मरीज को तेज अंडकोष के दर्द के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। अल्ट्रासाउंड जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित राय ने बताया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ सीओपीडी संबंधी समस्या भी थी। इसके बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया जिससे उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज अब स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है और उसे छुट्टी दी जा रही है। यह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित राय के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ.दीपाशा वर्मा जनरल सर्जन तथा डॉ.अनुराग अग्रवाल एनेस्थेटिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।‌नर्सिंग स्टाफ गीता एवं वार्ड बॉय विपिन ने भी उपचार के दौरान सहयोग किया। चिकित्सकों के अनुसार टेस्टिकुलर टॉर्शन में समय पर जांच और तत्काल सर्जरी अंडकोष को बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *